May 22, 2017

मार्क्स की लंगोटी सभी दलितो को नहीं पहनाई जा शकती : दिपक सोलंकी

मार्क्स की लंगोटी
मार्क्स की लंगोटी सभी दलितो को नहीं पहनाई जा शकती
वर्गीय असमानता दलित नौकरी धारी भाई ऐवंम् मजदूर, श्रमिक दलितो के बीच आपस आपस में ढूढने का कोई मतलब नहीं है। क्योंकी वो असमानता हो या न हो उससे कोई फर्क नहीं पडता है। वर्गीय असमानता मालिक ऐवं नौकर तहेत ही होती है। जमीनदार और भु-मजदुर के बीच ही होती है । नौकरी और टीफिन कल्चर की वर्गीय असमानता खुद सोवियत रुस जो की तूट चूका है और खुद चाईना वे भी नहीं हटा शकती हटाने का भी कोई मतलब नहीं है। हमें तो हमारे मानवीय मूल्य व अधिकार को नष्ट करे उसी असमानता पे ध्यान देना चाहिऐ । ये पूरी बात वर्ग के तहत है। ये बात अलग है की व्हाईट कॉलर दलित की उदासिनता पूरे समाज के लीऐ दुखद् है पर ये मामला अलग है और वर्गीय मामला अलग है । हमे तो बाबा साहेब के बुद्ध ऐवम् समाजवाद को जानना चाहिऐ, राष्ट्रिय करण ऐवं संपति विभाजन पर बाबा साहेब के विचार को जानना चाहीऐ ।
- दिपक सोलंकी




















साम्यवादी हकीकत

मार्क्सवाद, साम्यवाद के बलबूते पर चीनने पूंजीवादिओ पर फतेह की फीर तानाशाही स्थापित की फीर क्या कीया? कुछ नहीं वो खूद पूंजिवादिओका बोस बन कर बैठ गया भारी भारी मैन्युफेक्चरींग, सस्ता माल और सभी तरह के उत्पादन को पूरे विश्वमें फैलाता गया और दूसरे मूल्क के मजदूर ऐवं सर्वहारा की रोटी छीनता गया अत: साम्यवाद नाकाम है। #नीला_सलाम

- दिपक सोलंकी





बुद्ध का साम्यवाद : दिपक सोलंकी

मार्क्स ने कूछ नया अर्थशास्त्र विकसित नहीं कीया बस जो पहले से ही कुछ महापुरुषोने जो प्रतिपादित कीया था उसे ही बताया लेकिन मूल जो फर्क है वो साधन का है। मार्क्स के मुताबित साध्य प्राप्ति के लीऐ हींसा अनिवार्य है। जबकी बुद्ध हींसा को खारिज करते है। त्रिपिटिक के अद्य्ययन के पश्चात यह प्रतिपादित है की बुद्ध ईस बात पर भी जोर देते है की धर्म का कार्य विश्व का पुनर्निर्माण करना तथा उसे प्रसन्न रखना है और निर्वाण कोई अंतिम ग्नान की उच्चतम अवस्था नहीं पर जिवन जिने का तरिका है। ईतना ही नहीं स्वयं बुद्धने सीधे ही विश्व के पुन: निर्माण में कार्य कीये और उन्हौने समयक सत्ता स्थापन के लिऐ मनुष्य के ह्रदय परिवर्तन पे जोर लगाया उतना ही नहीं पूरे विश्व में उन्होने अपने कार्यो को स्थापित कीया है।
- दिपक सोलंकी



















बुद्ध की भांति संत रविदास भी अनुभूति कर के समाज सेवक बने : दिपक सोलंकी

मध्यकालिन भारत में धार्मिक शिक्षा के कई स्कुल थे जिसमे गुरू से शिक्षा लेके कई लोग संत बने जैसे वैष्णवभक्ति स्कुल के रामानुज, उनके शिष्य रामानंद थे रामानंद से शिक्षा पाके कई लोग संत बने परंतु रविदास ऐसे कोई भी स्कुल के शिष्य नहीं थे क्यों की भक्ति काल में कीसि शुद्र को शिक्षा का अधिकार नहीं था ईस लीऐ वे स्वयं अपने गुरु थे बुद्ध की भांति दर्द की अनुभूति कर के ऐक संत धार्मिक गुरु और समाज सेवक बने,  शिक्षा के सबंध में उनका ऐक दोहा है।
चल मन हरि चटशाल पढ़ाउ ।।
गुरु की साटी ग्यान का अक्षर, बिसरै तो सहज समाधि लगाउँ।।
अर्थात हे मन ! चल, तुझे पाठशाला में पढ़ाउँगा जहॉं गुरु का सानिध्य और सम्यक बोध की प्राप्ति होगी। यदि इससे वंचित हुआ तो ध्यान-योग का सहारा लूंगा।


चूंकी सगुण भक्ति (परमात्माको ऐक आकार में देखना) के संत नहीं बन शके क्योंकी कोई शुद्र भला मंदिर और मूर्ति की पूजा करे ये पंडे कैसे सहन कर ले? और वैसे भी रविदासजी की रुचि निर्गुण भक्ति में थी।
खैर फीर भी रविदास निर्गुण भक्ति (यानि निराकार, निरंजन, अलख या फीर जिनके गुणो को परिभाषित नहीं कर शकते ऐसा) के संत बने और कंई बूराई, पाखंडो को आडे हाथ लीया और भेदभाव के खिलाफ व्यंगवाणी में पद लिखे। माद्य पूर्णिमा पर उनकी जन्म जयंत्ति पर उनको सत सत कोटी नमन।

-  दिपक सोलंकी




कच्छेधारी मनुवादियों की हलक सूख जाये इतनी मात्रा मे जंतर मंतर पर जातीवाद के खीलाफ आंदोलन 21/05/2017

 जब जब जुल्मी जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से 
चप्पा चप्पा गूंज उठेगा जय भीम के नारों से

सहारनपुर कांड के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर में हजारो की संख्या में जनसैलाब !
फ्रांस 24 news समेत दूसरे कइ विदेशी मीडिया का कवरेज, भारत की मीडिया को अगर दलाली से फुर्सत मिल जाये तो अपने ही देश के लोगों के साथ हो रहे अत्याचार दिखा सके । 
फ्रांस वाले चैनल आए। अमेरिका वाले तो सुबह ही आ गए थे। जर्मनी वाले भी थे। लाइव करने के उपकरण लेकर आए।
लेकिन भारतीय चैनल नहीं आए। लाइव दिखाना तो दूर की बात है। शाम में कुछ ने "एजेंसी फ़ुटेज" से लाज मिटाई। बेशर्म कहीं के....
ये मेईन स्ट्रीम मीडिया नहीं है, सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्विटर, यू-ट्यूब, ब्लोग और फेसबुक को ही मीडिया बना लीजिए...





भीम आर्मी पर उंगली उठाने वालों ईसे भी देख लो पहले...
पुलिस के सामने तलवारें लहराने वाले देशभक्त?
इनका विरोध करने वाले नक्सली?



आप कोई भी न्यूज चैनल चालू कर के देखिये किसी में मोटा भाई बैठा है, किसी मे कपिल मिश्रा और किसी चैनल में तीन तलाक पर फैसला सुनाई दे रहा है,
यह पुख्ता सबूत है मीडिया संघ और मनु का सहयोगी है.
क्योंकि भीम आर्मी द्वारा आयोजित सहारनपुर में हुए जातिवादी आतंकी हिंसा के खिलाफ लाखो नीली टोपी लगाए युवा युवतियां, बुजुर्ग पहुंचे है.
यह सब भारतीय मीडिया को नजर नही आ रहा है, जबकि फ़्रांस के अतिरिक्त विदेशी मीडिया जंतर मंतर पहुँच गया है.

"यदि दलित समाज की शर्त को नहीं माना गया तो देशव्यापी स्तर पर दलित हिंदू धर्म को त्यागकर बौद्ध धर्म अपना लेंगे और यह संख्या इतनी बड़ी होगी कि कच्छेधारी मनुवादियों की हलक सूख जाएगी।" 
- चंद्रशेखर आज़ाद, भीम आर्मी





 टीवी के शीशे में जिनका मुँह, जिनकी संस्कृति, जिनका समाज दिखाई पड़ रहा है,वे शीशा देख रहे हैं, मगर हम उस शीशे में क्या देख रहे हैं जिस शीशे में न तो हमारा मुँह, न तो हमारी संस्कृति, न तो हमारा समाज दिखाई पड़ रहा है।
आईना बदलिए।
- Dr Rajendra Prasad Singh





 बाबासाहेब के अनुयायी है और संविधान मे विश्वास रखते है 
ईसे हमारी कमजोरी ना समजी जाए

मनुवादी षडयंत्र के खीलाफ गुस्साये लोगो ने अपने हाथो पर पहने दोरे घागो को तोड कर फेंफ दीया.


अब बहुजन होश मे आओ...
मंदिर छोडो कलम उठाओ...































जंतर मंतर पर आज दलितों का मध्यवर्ग और इलीट भी था। हर हाथ में स्मार्ट फ़ोन। अच्छे कपड़े। पाँव में बूट। आँखों में सनग्लास।
सैकड़ों लोग अपनी कारों से आए। इंजीनियर, प्रोफ़ेसर, डॉक्टर, रिसर्च स्कॉलर्स, दुकानदार, नौकरीपेशा लोग, प्रोफ़ेशनल।
यह तबक़ा इतनी बड़ी संख्या में जब सड़क पर आ जाए, तो समझ लेना चाहिए कि सतह के नीचे कहीं कुछ बहुत गंभीर हो रहा है।
यह तबक़ा पहली बार इतना नाराज़ है।
अब सब कुछ पहले की तरह नहीं रह जाएगा।
मीडिया बिकाऊ नहीं है।
आप कितने भी लाख रुपए ख़र्च करके किसी राष्ट्रीय कहे जाने वाले चैनल पर आज की जंतर मंतर रैली का LIVE प्रसारण नहीं करवा पाते।
मीडिया को बिकाऊ कहना बंद कीजिए।
यह ब्राह्मण मीडिया है।
- दिलीप मंडल



ये वाली न्यूज दिखाई नहीं पड़ी । सोशल मीडिया पर आते ही भारत की ये न्यूज दिखाई पड़ी।  मैईन स्ट्रीम मीडीया को अलवीदा कह दो अपना मीडीया खडा करना है......


भीम आर्मी के प्रदर्शन पर जनता की रिपोर्टिंग- देखिए क्या हुआ था/HUGE CROWD AT JANTAR–MANTAR