Showing posts with label Hoax. Show all posts
Showing posts with label Hoax. Show all posts

August 04, 2017

कथा पढे..बार बार पढे..समझने का प्रयास करे

By Vijay Makwana  || 1 August 2017 at 23:25


प्राचिनपुराण की यह कथा मुझे बेहद पसंद है. मैथिलनगर में सुकेतु नामक लडका रहता था. संस्कारी और सर्वगुण संपन्न था.राजकुमार सा युवक! वयस्क होते ही उसकी शादी केतकी नामक सुंदर युवती से हो गयी. शादी के कुछ दिनो बाद सुकेतु को पता चला उसकी जिवनसंगीनी को शराब की लत है. और दिनभर जुआ खेलती है. पत्नी के इस दुर्गुणो से सुकेतु बहुत दुखी रहता था.पर विवश था अपनी पत्नी को समजाए तो कैसे समजाए? केतकी दिन ब दिन बिगडती जा रही थी. रात रात भर पुरुषो के कोठो पर नृत्य और मदिरा की महेफिलमें पडी रहती थी. घरमें सुकेतु आंसु बहाता रहता था. सुकेतु को माता पार्वती पर अखुट श्रद्धा थी. उसने २७ रवीवार का व्रत शुरू किया. अपनी पत्नी के दुर्गणो को स्वीकार कर लिया. सुकेतुने मन लगाकर अपनी पत्नी की सेवा करना शुरू कर दिया. पत्नी रात को देर से आये तो..उसे कंधा देकर पलंग पर लिटा देता था. हाथोमें लिपटे फुलो के गजरे निकाल फेंफ देता था. फिर हल्के हाथो से केतकी का सर दबाकर सुला देता था. सुबह केतकी के लिए नास्ता तैयार करना..दिनभर पत्नीपरायणा रहने लगा. माता पार्वती की भक्ति करनेमें समय व्यतित होने लगा. एक दिन केतकी जंगल से मदिरा का पात्र लिए गुजर रही थी. तभी उसने देखा एक युवान साधु बरगद के पेड के निचे अपने शिष्य-शिष्याओं को समजा रहा था 'नरा: नरकष्य कूपम्' अर्थात नर नरक का घडा है!! केतकी साधु को देखकर मुग्ध हो गयी.उसने साधु के सामने अभद्र हरकतें शूरू कर दी. जिससे क्रोधित होकर साधुने केतकी को श्राप दिया. 'हे कुलटा! कल के सूर्योदय से पहले तेरी मृत्यु होगी' केतकी का सारा नशा उतर गया. उसने घर आ कर सुकेतु को यह बात बतायी. पत्नीव्रता सुकेतु ने कहा..'प्रिया..सूर्योदय होगा तो तुम्हें कुछ होगा न? आप चिंता न करे देवी' सुकेतु ने सूर्यदेव को ध्यान लगाया.सूर्यदेव से काकलूदी की और कहा.."अगर मैं संपूर्णतया अपनी पत्नी को वफादार रहा होउं सच्चे मन अपनी पत्नी की सेवा की हो तो आप अपनी गति को रोक दिजीए" सूर्यदेव दुसरे दिन निकले नहीं..सर्वत्र अंधकार छा गया.तिनो लोक त्राहिमाम त्राहिमाम हो गए! फिर सभी देव-दानव-यक्ष माता पार्वती के पास गए.उनकी विनंति से माता पार्वती सुकेतु के पास आए.माताने सुकेतु और पत्नी केतकी को हजार वर्ष का आयुष्य प्रदान किया.कई वरदान दिए.सूर्योदय होता है..देव,गंधर्व,यक्ष,दानव,गण माता पार्वती का स्तुतिगान करते है..आकाश से पुष्पवृष्टि होती है! यहां केतकी निंद से उठती है.सब बातों का पता चलता है.वह सुधर जाती है..दोनों मिलकर लंबे दांम्पत्यजीवन का आनंद लेते है. मृत्यु बाद स्वर्गारोहण करते है. सार:पति अगर भक्तिवान पत्नीपरायण हो तो पत्नी को आधा पूण्य प्राप्त होता है.
#फुले_शाहू_आंबेडकर_वर्ल्ड
#विजयमकवाणा

Note : - ऐसी कोई कथा पुराणोमें नही मिलती..सारे आदर्श..सारे संस्कार..सिर्फ स्त्रीयों की जिम्मेदारी है..पुरुष तो उसकी पुण्य कमाई का आधा हिस्सा मुफ्तमें बटोरता है!

May 18, 2017

777888999 No. और भारत की मुर्ख जनता

कहा जा रहा है  इस नंबर में ऐसा वायरस है, जिससे लोगों कि मौत हो रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस नंबर से आए कॉल को रिसीव करने से देशभर में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
और लोगो की मूर्खता और डर तो देखो कि शेयर पर शेयर किए जा रहे है। 
असल में 9 अंको वाला नम्बर भारतीय नम्बर नही हो सकता अगर विदेश से इस प्रकार की कोई कॉल आती भी है तो फोन नम्बर के आगे उस देश का कोड लगा आएगा। कॉल आने से किसी भी व्यक्ति को कोई नुकशान नही होगा ना फोन ब्लास्ट होगा। यह अपवाह मात्र है।

भारत के लोग मानसिक रूप से पंगु है। इन्हें आसानी से डराया जा सकता है। एक सर्वे के अनुशार भारतीय अज्ञानता के मामले में दूसरा स्थान रखते है।
जिस देश के लोगो को 1 मेसेज से ही मुर्ख बनाया या डराया जा सकता है तो धर्म के ठेकेदार लोगो को धर्म/ ईश्वर/अल्लाह/गॉड आदि के नाम पर आसानी से मुर्ख बना सकते है साथ ही शारारिक, मानसिक शोषण भी कर सकते है/और कर भी रहे है।
समय समय पर ऐसे मेसेज भेज कर मूर्खो की जाँच की जा सकती है।
सोशल साइट्स पर और भी कई कसम वाले मेसेज आते है जिन्हें शुभ/अशुभ की धमकी देकर ईश्वर/अल्लाह/गॉड के नाम पर शेयर करवाया जाता है।
एक लड़की का धुंधला फोटो होता है और कहा जाता है कि 4 ग्रुप में फोटो सेंड करो लड़की का फोटो दिखाई देगी। कमेंट में 9 लिखो और जादू देखो। 4-5 लॉक होते है उन्हें फॉरवर्ड करो ताला खुल जायेगा। कुछ बॉल्स होती है जिन्हें फॉरवर्ड करने को कहा जाता है कि यह रंग बदलेगी।
ये वाला फाडू है एक पिन और बैटरी(सेल) होती है उसके नीचे लिखा होता है कि इस मेसेज को आशीष इंजीनयर ने बनाया है इसे 10 ग्रुप में शेयर करो फोन फूल चार्ज हो जायेगा।
जय हो मूर्खो की....



अफवाओं का बाजार गर्म है, 777888999 का सच : विशाल सोनारा

777888999 इस फोन नंबर से आने वाले कॉल को लेकर कई अफवाह सोशल मीडिया पर चल रहे हैं..
इन सब मेसेज और सोशल मीडिया अपडेट्स मे बेतुकी बातें बताई जा रही है. हैरान करने वाली बात तो यह है की लोग सच भी मान रहे है और जम कर ये सब शेअर भी कर रहे है. 


  • 77788899 इस नंबर को आने वाले फोन को मत उठाइए, इस नंबर को उठाने से आपका मोबाइल ब्लास्ट हो सकता है.
  • ट्रिपल 7, ट्रिपल 8, ट्रिपल 9 इस नंबर से आने वाले फोन को मत उठाइए, आपका सारा डेटा डिलीज हो जाएगा.
  • आपके फोन में आधी रात से लेकर सुबह 3 बजे तक 77788899 इस नंबर से फोन आएगा, इस फोन को भूल कर भी नहीं उठाइए, आपके फोन में ब्लास्ट हो सकता है, आपकी मौत भी हो सकती है.


डराने और चौंकाने वाले ऐसे हजारों मैसेजीस का खौफ पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में कायम है. व्हाट्सअप के हर ग्रुप में एक ऐसा मैसेज आ रहा है और इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताने की सुचना दी जा रही है. फेसबुक में भी यही हालत है, हालांकी ट्वीटर पर ये अफवाह अफवाह की तरह ही हंसी मजाक मे ली जा रही है. लेकिन सच्चाई क्या है ये जानने की कोइ दरकार नही करता. बिना कोई पुख्ता जानकारी के इस मैसेज को लगातार सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है. लेकिन मोबाइल में कहीं से भी ब्लास्ट होने की कोई खबर अब तक नहीं आई है और ना हि डेटा हैक होने या डीलीट होने की खबर आयी है. 
वैसे इस नंबर पर से कोल आयी है ऐसी भी कोइ घटना सामने नही आई है अभी तक.



सायबर एक्सपर्ट का कहना है कि ये खबर एकदम झूठ है कि एक नंबर के कॉल कर दूसरे शख्स के मोबाइल में ब्लास्ट किया जा सकता है. हालांकि सायबर एक्सपर्ट इतना जरूर कहते हैं कि इस तरह की विध्वंसकारी तकनीक पर दूसरे देश में शोध जरूर चल रहा है, लेकिन अब तक इसमें कामयाबी नहीं मिली है. दूसरी बात ये हैं कि भारत में 9 डिजिट का फोन नंबर होता ही नहीं है और जीन देशों में 9 डिजिट का फोन नंबर होता है, लेकिन जब 9 डिजिट के नंबरों से कॉल आता है तो उसे पहले उस देश का कंट्री कोड भी फोन नंबर के आगे लिखा होता है. ये बाते अपने आप मे इस मेसेज को जुठ साबित कर रही है. लिहाजा इस अफवाह पर यकीन न करें और ना ही करने दे लोगो मे अवेरनेस फैलाये की ऐसी खबरे जुठ होती है.

उक्त बातों से जाहिर हो जाता है ये बातें महज अफवाह हैं, सच्चाई से  इस बात का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है.
- विशाल सोनारा