Showing posts with label velivada. Show all posts
Showing posts with label velivada. Show all posts

August 30, 2017

भारत के इसाईयो को बाबासाहब की सलाह

Translated By Kundan Kumar
जनवरी 1938 में सोलापुर में, ईसाइयों से बात करते हुए डॉ बाबासाहेब अंबेडकर ने घोषणा की थी कि तुलनात्मक धर्म के अपने अध्ययन से वे यह कह सकते हैं कि केवल दो व्यक्तित्व उन्हें मुग्ध/आकर्षित/मोहित करने में सक्षम है - बुद्ध और इशु.. यहां डॉ अंबेडकर के भाषण के कुछ अंश हैं..
भारतीय इसाईओ को शोलापुर में दिए भाषण का अंश, जो 05/02/1938 को “जनता” में प्रकाशित हुआ, और “ज्ञानोदय” में दोबारा प्रकाशित हुआ -

दुनिया में उपलब्ध धर्मों और व्यक्तित्वों से, मैं केवल दो- बुद्ध और इशु को धर्मान्तरण के लिए उचित मानता हूं.. मेरे और मेरे अनुयायियों के लिए, हम एक एसा धर्म चाहते हैं, जो पुरुषों में समानता की स्वतंत्रता को सिखाये, और शिखाये की एक मनुष्य को दुसरे मनुष्यों पुरुषों और भगवान के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए, कैसे एक बच्चे को पिता के साथ व्यवहार करना चाहिए, आदि..

मिशनरी लोको को लगता है की, उनका काम ख़त्म हो गया जब वो अश्पृश्य मै से इसाई में परिवर्तित हो गए.. वे अपने राजनीतिक अधिकारों की देखभाल नहीं करते हैं.. मै इसे इसाईयो में सबसे बड़ी खामी मानता हु, क्योंकि आज तक वो लोग राजनीती में शामिल नहीं हुए है.. किसी भी समुदाय के लिए, राजनितिक समर्थन के बिना टिक पाना बहोत ही मुश्किल है.. हम, अस्पृश्य, हालांकि अज्ञानी और अशिक्षित हैं, हम आंदोलन में हैं.. यही कारण है कि विधानसभा में हमारे पास 15 सीटें हैं.. विद्यार्थियो को शिष्य्वृति मिल रही है, सरकारी छात्रालय है, लेकिन इसाई विध्यार्थियो के मामलो में एसा नहीं है.. एक अश्पृश्य विद्यार्थी जिसे शिष्य्वृति मिलती है, अगर वो धर्म परिवर्तन करता है तो उसकी शिष्य्वृति बंध हो जाती है, हालाँकि उसकी आर्थिक स्थिति समान ही रहती है.. अगर आप लोग राजनीती में होते तो, इन चीजो का विरोध हो शकता..

“आपका समाज शिक्षित है.. सेंकडो लडको और लडकियों ने मेट्रिक पास किया है.. अशिक्षित अछूतों से विपरीत, वो लोग इस अन्याय के खिलाफ संगठित नहीं हो पाए है.. अगर कोई लड़की नर्ष या कोई लड़का शिक्षक बनता है, वो अपने निजी मामलो में फंश जाते है, वो सामाजिक मामलो में लिप्त नहीं होते.. यहां तक कि क्लर्क और अधिकारी भी अपने काम में व्यस्त हैं और वह सामाजिक अन्यायों की उपेक्षा करते है.. आपका समाज बहोत ही शिक्षित है, लेकिन आप में से कितने जिल्ला न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट है?? में आपको बताना चाहता हु की, ये सब आपकी राजनितिक उपेक्षा की वजह से है, क्योंकि वहा प्र आपके अधिकारों के लिए बोलने वाला कोई नहीं है..” [Ganjare vol. III. p.142]


Note: Translation of Original Article "Dr. Babasaheb Ambedkar's advice to Christians of India, which they have ignored". I have tried my best to translate this into Hindi, however, there may be some differences, so for the better understanding on this topic, original article by the author in English is final.

August 26, 2017

बाबासाहब और बौद्ध धम्म..

By Kundan Kumar


बाबासाहब आम्बेडकर सिर्फ एक महान विचारक ही नही, बल्कि कार्य करने वाले भी थे। उन्होंने सोचा कि उनके चारो और क्या हो रहा है और उनके पास थे उन सभी संसाधनों और ऊर्जा से हस्तक्षेप भी किया। उनका दिमाग ना तो इतिहास में फंसा था या फिर ना तो भविष्य में आने वाले परिणामो के बारे में चिंतित था, क्योंकि उनकी खोज थी मुक्ति के लिए, स्वतंत्रता के लिए, प्रत्येक व्यक्ति के उच्च संभावना की प्राप्ति के लिए और प्रत्येक समाज के लिए जो अमानवीय संस्थानों में दबा हुआ है।

इसलिए, निर्वाण के लिए उनका मार्ग एक दर्शनशास्त्र से निर्देशित किया गया, जिसमे मुक्त प्रकृति है। एक विचारधारा जिसने बाबासाहब को निर्देशित किया, वो बुद्धिस्ट विचारधारा थी। वह बहुत पढ़े लिखे व्यक्ति थे और गहरी सच्चाई को समझने और उसे पचाने वाला दिमाग था उनके पास।

उन्होंने बुद्धिसम का मार्ग क्यो चुना, यह सिर्फ एक व्यक्तिगत ही नही बल्कि सामाजिक दर्शनशास्त्र है?? यह एक बहोत ही गहरा सवाल है लेकिन उसे समझने के लिए कुछ पृष्ठभूमि की जरूरत है।

1) भारत का इतिहास और कुछ नही, बौद्ध धम्म और ब्राह्मणवाद के बीच संघर्ष का इतिहास है।
भारतीय इतिहास का गहन अभ्यास इस तथ्य को सामने लाएगा की, दो विश्वदृष्टि भारत मे आपस मे टकराई : एक बौद्धिस्ट का मानवीय और मुक्तिपूर्ण वैश्विक नजरिया और दूसरा ब्राह्मणों का अमानवीय और सीमित वैश्विक नजरिया। भारतीय इतिहास के दर्शनशास्त्र में, इन दो विश्वदृष्टि में निरंतर वार्ता है। बाबासाहब आम्बेडकर भारतीय इतिहास के विद्यार्थी थे और उन्होंने क्रांति और प्रतिक्रांति की प्रक्रिया को देखा। इसलिए, बौद्ध धम्म में , वो ब्राह्मणवाद के आलोचक थे।

2) पूर्ण क्रांति के रूप में बौद्ध धम्म
बुद्धिसम में, बाबासाहब ने सम्पूर्ण परिवर्तन के तरीकों को देखा : स्व और समाज के लिए। बौद्ध धम्म समाज और व्यक्तिओ के नवनिर्माण के लिए एक पूर्ण रास्ता प्रदान करता है।

3) बौद्ध धम्म, भारत के अछुतो और पिछड़ों का विश्वास था।
बहोत सारे अभ्यासों से, यह बात और ज्यादा साफ हो रही है, लेकिन बाबासाहब द्वारा लिखी गई एक उल्लेखनीय पुस्तक "अछूत को थे?", अपने आप मे एक ऐतिहासिक कार्य है।

4) बौद्ध धम्म वैश्विक है।
बौद्ध धम्म पवित्र पुस्तके या पवित्र भूगोल पे आधारित नही है। वह तो बुद्ध के द्वारा खोजे गए तरीके और नियम है।

5) बौद्ध धम्म पहला जन आंदोलन था, जो महिलाओं की मुक्ति की मांग करता था।
बुद्ध ने अपने संगठित संघ में महिलाओं को शामिल किया और सभी के लिए निर्वाण के मार्ग खोले थे। इस क्षेत्र में बुद्धिसम की भूमिका स्पष्ट करने के लिए, बाबासाहब द्वारा लिखी गई एक कृति "हिन्दू महिलाओ का उत्थान और पतन", उत्कृष्ट है।

6) बौद्ध धम्म जाती और जातिवाद के खिलाफ था।
संघ ने सभी को उनकी सामाजिक और जातीय पृष्ठभूमि के ऊपर उठकर स्वीकार किया।

7) बौद्ध धम्म स्वाभाविक रूप से लचीला है।
अस्थिरता बुद्धिस्ट का हृदय है, जिसका अर्थ है कि कुछ भी स्वाभाविक ठोश नही है। सब कुछ अपनी शर्तों और कारणों के आधार पे उभर के आता है।

बाबासाहब के प्रसिद्ध कथन "हमारी लड़ाई संपत्ति या सत्ता के लिए नही है..." का विश्लेषण..


"हमारी लड़ाई संपत्ति या सत्ता के लिए नही है.. हमारी लड़ाई स्वतंत्रता के लिए है, मानव व्यक्तित्व के अधिकारों के पुनर्मूल्यांकन के लिए है.."
- बाबासाहब डॉ भीमराव आम्बेडकर


राजनीति के विषय पर चर्चा करते वक्त किसी ने मुझे बाबासाहब का ये प्रख्यात उद्धवरण (कथन, quote) भेजा। ऐसा लगता है कि, वो आदमी समझता होगा कि, व्यक्तित्व का पुनर्मूल्यांकन शुन्यवकाश में होगा।

चलिए इस बयान का विश्लेषण करने का प्रयत्न करते है। व्यक्तित्व का पुनर्मूल्यांकन अंतिम उद्देश्य है। दमनकारी समुदाय कैसे अपने व्यक्तित्व को पुनः प्राप्त करे?? क्या उत्पीडनकार अनुमति देंगे?? अगर वे अनुमति देते, तो ये बहोत समय पहले ही हो चुका होता। पीड़ित लोगों पर दमन लगाया गया है। बाबासाहब ने माना था कि, अश्पृश्यता अश्पृश्यो की नही, सवर्णो की समस्या है। अश्पृश्यता उन पर थोपी गई है।
अगर किसी एक समुदाय पर कुछ थोपा गया है, तो अनुरोध करने से यह रोका नही जा सकता। वह सिर्फ शक्ति से ही रोका जा शकता है। अगर समुदाय के पास जमीन या संपत्ति नही है, वो दुसरो पर निर्भर है, तो फिर वो अपनी स्वायत्तता(Autonomy) का उपयोग नही कर शकता। इस आर्थिक शोषण को रोकने के लिए आपको सम्पति की आवश्यकता है।

बाबासाहब का यह कथन कहता है कि, यह समस्या सिर्फ सत्ता या शक्ति के माध्यम से हल नही होने वाली, इसके लिए सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों में और अधिक मूलभूत परिवर्तन आवश्यक है। लेकिन यह कथन ऐसा नही कहता कि, शक्ति और सम्पति की उपेक्षा करो। यह सिर्फ उसकी सिमा के बारे में बताता है। अपना सारा जीवन उन्होंने राजनीतिक और आर्थिक मुक्ति के लिए कार्य किया, उन्होंने समाज के मूल्यों में मौलिक सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन लाने के लिए बुद्धिसम में धर्मपरिवर्तन किया।

अगर किसी को इस संदर्भ में समझ नही आता है, तो व्यक्तित्व का पुनरूत्थान कुछ भी नही बल्कि एक अमूर्त विचार (Abstract Idea) है। वह सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, और सांस्कृतिक मूल्यों को एक आध्यात्मिक क्षेत्र मे परिवर्तित हो करता है, जिससे बाबासाहब ने अपने पूरे जीवन काल मे नफरत की। यह भगवान को ढूंढने जैसी बात है, लेकिन बाबासाहब भगवान की तलाश नही कर रहे थे। शरुवात से अंत तक वह एक समुदाय की तलाश में थे।

Note: Translation of Original Article by Loknath Kumar "Analyzing the Famous Quote of Babasaheb Ambedkar". I have tried my best to translate this into Hindi, however, there may be some differences, so for the better understanding on this topic, original article by the author in English is final.