May 17, 2017

भारत में आरक्षण आया 1950 से... उसके पहले तो आरक्षण नहीं था... तो 1950 से पहले इन मेरिटवालो ने कैसी प्रगति कर ली !!!


कई लोग कहते रहते है की, आरक्षण की वजह से देश की प्रगति नहीं हुई, आरक्षण की वजह से मेरिटवालो को नुकशान होता है... तो मेरे उस बुद्धिमान भाइयो के लिए थोडे तथ्य...


भारत में आरक्षण आया 1950 से... उसके पहले तो आरक्षण नहीं था... तो 1950 से पहले इन मेरिटवालो ने कैसी प्रगति कर ली !!!

1. इलेक्ट्रिसिटी की खोज बेंजामिन फ्रेंक्लिन ने की... वो भी 17वीं सदी में जब भारत में आरक्षण न था...
2. राइट ब्रधर्स ने विमान की खोज की 1903 में तब भी भारत में आरक्षण नहीं था।
3. रुडोल्फ डीज़ल ने 1893 में डीज़ल इंजन की शोध की...
4. अलेक्जेंडर ग्राहम बेल (3 मार्च 1847 – 2 अगस्त 1922) टेलीफोन का आविष्कार किया....
5. ऐल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल (1833-1896), इन्होने डाइनेमाइट नामक प्रसिद्ध बिस्फोटक का आविष्कार किया था।
6. सर आइज़ैक न्यूटन इंग्लैंड के एक वैज्ञानिक थे। जिन्होंने गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत की खोज की।
7. जेम्स क्लार्क मैक्सवेल (James Clerk Maxwell) स्कॉटलैण्ड (यूके) के एक विख्यात गणितज्ञ एवं भौतिक वैज्ञानिक थे। इन्होंने 1865 ई. में विद्युत चुम्बकीय सिद्धान्त का प्रतिपादन किया जिससे रेडियो और टेलीविजन का आविष्कार सम्भव हो सका।
8. पोलैंड में जन्में निकोलस कोपरनिकस (19 फ़रवरी 1473 – 24 मई 1543) युरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे। उन्होंने यह क्रांतिकारी सूत्र दिया था कि पृथ्वी अंतरिक्ष के केन्द्र में नहीं है।

ऐसे लिखने जाऊंगा तो आप पढ़ भी नहीं पाओगें... इतनी खोज भारत के बहार हुई है जब भारत में आरक्षण मौजूद नहीं था.... तब ये मेरिटवाले क्या कर रहे थे ???

आप आपके मेरिट का एक नमूना तो बताओ जिससे भारत ऊंचाइयों को छुआ हो... बात करते है मेरिट की...

हा... एक आपकी बड़ी खोज है जो दुनिया में भारत के सीवा कहीं नहीं हुई... वह है जातियां...
आपके पास मेरिट नहीं था इसलिए उच्च होने के लिए आपने निर्माण किया जातियों का... यही आपकी बड़ी से बड़ी उपलब्धि है।

आये बड़े मेरिटवाले... एक सुई की तो खोज की नहीं और बाते करते है की आरक्षण की वजह से देश का नुकशान हुआ है... आरक्षण नहीं था तब आपने क्या किया है वो तो सोचिये !!!
- संजय पटेल



















Facebook Post :-

No comments:

Post a Comment